1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वैक्सीन फीडबैक कॉल के स्कैम से बचना है तो जरूर पढ़ें ये खबर! PIB ने किया फैक्ट चेक

कोरोना वैक्सीन फीडबैक कॉल के स्कैम से बचना है तो जरूर पढ़ें ये खबर! PIB ने किया फैक्ट चेक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2021 09:19 pm IST,  Updated : May 22, 2021 10:43 pm IST

मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 'लोगों के पास कोरोना वैक्सीन के फीडबैक के लिए "912250041117" नंबर से कॉल आ रहे हैं। कॉल उठाने पर फोन हैक हो सकता है।'

कोरोना वैक्सीन फीडबैक कॉल के स्कैम से बचना है तो जरूर पढ़ें ये खबर! PIB ने किया फैक्ट चेक- India TV Hindi
कोरोना वैक्सीन फीडबैक कॉल के स्कैम से बचना है तो जरूर पढ़ें ये खबर! PIB ने किया फैक्ट चेक

नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 'लोगों के पास कोरोना वैक्सीन के फीडबैक के लिए "912250041117" नंबर से कॉल आ रहे हैं। कॉल उठाने पर फोन हैक हो सकता है।' लेकिन, यह दावा कितना सही है या कितना गलत है, यह जानने के लिए केंद्र सरकार की एजेंसी प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक विंग ने पड़ताल की।

PIB की फैक्ट चेक विंग सरकार से जुड़ी ऐसी ही संदेहपूर्ण खबरों का फैक्ट चेक करती है। PIB की यह विंग सरकार से जुड़े तथ्यों, जानकारियों, दावों और अफवाहों की पड़ताल करती है। ऐसे में PIB Fact Check ने वैक्सीनेशन के फीडबैक के लिए "912250041117" नंबर से कॉल किए जाने वाले दावे का भी फैक्ट चेक किया और इस नंबर से आने वाली कॉल को फ्रॉड बताया।

PIB Fact Check ने ट्वीट किया, "स्कैम अलर्ट...कोरोना वैक्सीन के फीडबैक के लिए लोगों के पास "912250041117" नंबर से कॉल आ रहे हैं। एक WhatsApp फॉरवर्ड मैसेज में कहा जा रहा है कि कॉल उठाने पर फोन हैक हो सकता है। #PIBFactCheck...यह फ्रॉड कॉल है। वैक्सीन के फीडबैक के लिए सरकार द्वारा 1921 नंबर इस्तेमाल किया जा रहा है।"

गौरतलब है कि अगर आपको भी केंद्र सरकार की नीति/योजना से जुड़ी किसी खबर या दावे में कोई संदेह है तो आप भी PIB की फैक्ट चेक विंग से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें @PBIFactCheck पर ट्वीट, 8799711259 पर व्हाट्सएप और pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत