1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सामने आया पाक का एक और झूठ, देखिए कल मार गिराए गए F16 विमान के मलबे की तस्‍वीरेें

सामने आया पाक का एक और झूठ, देखिए कल मार गिराए गए F16 विमान के मलबे की तस्‍वीरेें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2019 11:17 am IST,  Updated : Feb 28, 2019 12:18 pm IST

पाकिस्तान का एक और झूठ तस्वीरों के जरिए सामने आ गया है। बुधवार को भारतीय वायु सेना द्वारा मार गिराए गए F16 विमान के मलबे की तस्वीरें सामने आई हैं।

F16- India TV Hindi
F16

पाकिस्‍तान का एक और झूठ तस्‍वीरों के जरिए सामने आ गया है। बुधवार को भारतीय वायु सेना द्वारा मार गिराए गए F16 विमान के मलबे की तस्‍वीरें सामने आई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी की गई तस्‍वीरों में विमान का मलबा साफ नजर आ रहा है और साथ ही पाकिस्‍तानी सेना के विंग कमांडर निरीक्षण करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

बता दें कि कल पाकिस्‍तानी वायु सेना के 3 विमान भारतीय सीमा में घुस आए थे। भारत ने दावा किया था कि पाकिस्‍तान का एक एफ16 विमान मार गिराया है। लेकिन पाकिस्‍तान कल से ही किसी भी प्रकार के नुकसान से मना करता आ रहा था। इसके साथ ही पाकिस्‍तान ने दो भारतीय विमानों को मार गिराए जाने का दावा किया था। जिसका शाम होते होते उसे खंडन करना पड़ा था। 

F16
F16

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत