1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Exclusive: मिल गई वो पिस्टल, जिसे विकास दुबे ने पुलिस वालों पर किया था इस्तेमाल

Exclusive: मिल गई वो पिस्टल, जिसे विकास दुबे ने पुलिस वालों पर किया था इस्तेमाल

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jul 08, 2020 11:46 am IST,  Updated : Jul 08, 2020 11:49 am IST

कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू गांव में पिछले शुक्रवार को हुई 8 पुलिस कर्मियों की हत्या मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे फिलहाल फरार है।

Faridabad- India TV Hindi
Faridabad Image Source : ANI

कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू गांव में पिछले शुक्रवार को हुई 8 पुलिस कर्मियों की हत्या मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे फिलहाल फरार है। लेकिन विकास दुबे ने जिसे पिस्टल से पुलिस कर्मियों पर हमला किया था वह पुलिस ने बरामद कर ली है। दर असल मंगलवार रात फरीदाबाद पुलिस ने विकास दुबे के तीन करीबियों को हिरासत में लिया है। यह पिस्टल इन्हीें के पास से बरामद की गई है। यह पिस्टल पुलिस से लूटी गई बताई जा रही है। 

बता दें कि देर रात फरीदाबाद पुलिस को जानकारी मिली कि कानपुर कांड के आरोपी विकास दुबे साथियों के साथ फरीदाबाद के इंद्रा काम्प्लेक्स हरि नगर नहर के पास एक घर मे छिपे हैं। पुलिस ने यहां तीन लोगों को पकड़ा। पकड़े गए शख्स ने अपना नाम कार्तिके उर्फ प्रभात बताया। इसके पास से पिस्टल मैगजीन मिले, इसमें से एक पिस्टल विकास दुबे ने कानपुर हत्या में इस्तेमाल की थी। यूपी पुलिस की लूटी हुई पिस्टल बरामद हुई, नीचे दो लोगो को पकड़ा उनके नाम अंकुर और श्रवण है। 

​पुलिस पर किया फायर

क्राइम ब्रांच और लोकल पुलिस ने उस घर में रेड की। पुलिस के खटखटाने पर एक शख्स ने दरवाजा खोला और पुलिस को देख ऊपर सीढ़ी पर भागा। उसे पकड़ने टीम गई तो लोगों ने पुलिस को पीछे से पकड़ा। ऊपर एक शख्स ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने जान बचाई, और उसको पकड़ लिया। 

विकास दुबे का राइट हैंड ​मारा गया

विकास दुबे (Vikas Dubey) के एक करीबी सहयोगी को यूपी STF ने मार गिराया हैै। इसका नाम अमर दुबे बताया जा रहा है। अमर दुबे पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल बताया जा रहा है। बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एन्काउंटर के बाद इस बदमाश को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के पुलिस से छिपकर भाग रहे अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने उसे हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया।

पुलिस द्वारा घोषित फरार अपराधियों की लिस्ट में इस कांड के अभियुक्त विकास दुबे के बाद अमर दुबे का ही नंबर आता है। Stf का कहना है कि अमर भी फरीदाबाद के होटल में था वही से भागकर हमीरपुर में छुपा था।कल विकास के एक गुर्गे को पुलिस ने पकड़ा। मुठभेड़ में मौदहा थाने का इंचार्ज मनोज शुक्ला और  stf का एक सिपाही घायल है। अमर दुबे अरतरा गाव में छुपा था रोड पर यूपी STF और पुलिस ने दलेल शहीद बाबा की मजार के पास मारा गया। कल रात फरीदाबाद के होटल में पुलिस ने रेड की थी। खबर थी कि विकास वहां छुपा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक विकास तो हाथ नही आया उसका एक गुर्गा पुलिस ने पकड़ा। अमर वहीं से भागा और STF ने हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत