1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस रनवे पर लैंड हुआ था विमान, जिसके बाद फिसलने की वजह से हुआ हादसा

इस रनवे पर लैंड हुआ था विमान, जिसके बाद फिसलने की वजह से हुआ हादसा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2020 10:46 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 11:12 pm IST

डीजीसीए के बयान में कहा गया कि हवाईपट्टी-10 पर उतरने के बाद विमान रुका नहीं और हवाईपट्टी के अंत तक पहुंचकर खाई में गिरने के बाद दो हिस्सों में टूट गया। यात्रियों में 10 नवजात, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य भी शामिल हैं।

plane crash in kerala  । इस रनवे पर लैंड हुआ था विमान हादसा, जिसके बाद फिसलने की वजह से हुआ हादसा- India TV Hindi
इस रनवे पर लैंड हुआ था विमान हादसा, जिसके बाद फिसलने की वजह से हुआ हादसा Image Source : INDIA TV

कोझीकोड. शुक्रवार को केरल के कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान हवाईपट्टी पर फिसलकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि विमान में 191 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि कई लोगों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है और इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में अबतक 16 लोगों की मौत की खबर है।

डीजीसीए के एक बयान में कहा गया कि एआईईएएक्सबी1344, बी737 दुबई-कालीकट उड़ान जिसमें 191 लोग सवार थे दुर्घटना का शिकार हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को मौके पर जाने के निर्देश दिये हैं। शाह ने ट्वीट किया, “केरल के कोझीकोड में एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान की दुर्घटना के बारे में जानकर व्यथित हूं। एनडीआरएफ को यथाशीघ्र मौके पर पहुंचकर राहत अभियान में सहायता का निर्देश दिया है।”

डीजीसीए के बयान में कहा गया कि हवाईपट्टी-10 पर उतरने के बाद विमान रुका नहीं और हवाईपट्टी के अंत तक पहुंचकर खाई में गिरने के बाद दो हिस्सों में टूट गया। यात्रियों में 10 नवजात, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य भी शामिल हैं। विमान शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर हवाईपट्टी पर उतरा। विमानन कंपनी के एक प्रव्कात ने कहा कि विमान संभवत: हवाईपट्टी से फिसल गया। बचाव अभियान जारी है। हादसे के वक्त वहां भारी बारिश हो रही थी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि पुलिस और दमकल कर्मियों को राहत और बचाव अभियान के लिये सभी कदम उठाने को कहा गया है।

With input from Bhasha

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत