1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2018 में 4 हजार कि.मी. रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण, 2019 में 6 हजार कि.मी. का लक्ष्य: गोयल

2018 में 4 हजार कि.मी. रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण, 2019 में 6 हजार कि.मी. का लक्ष्य: गोयल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2019 06:10 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 06:10 pm IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि रेलवे की आगामी वित्तीय वर्ष में अपने 6,000 किलोमीटर से अधिक नेटवर्क का विद्युतीकरण करने की योजना है। 

Piyush Goel- India TV Hindi
Piyush Goel

नयी दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि रेलवे की आगामी वित्तीय वर्ष में अपने 6,000 किलोमीटर से अधिक नेटवर्क का विद्युतीकरण करने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की रिपोर्ट ‘भविष्य की रेल’ जारी करते हुये मंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में रेलवे में किये गये भारी निवेश से सुरक्षा को मजबूत करने और लंबे समय से लंबित पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने में मदद मिली। 

उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल पहले, रेलवे ने पूरे देश में करीब 600 किलोमीटर नेटवर्क का विद्युतीकरण किया था। सिर्फ पिछले साल, हमने 4,000 किलोमीटर से अधिक नेटवर्क का विद्युतीकरण किया और आगामी साल में हमारा उद्देश्य 6,000 किलोमीटर से अधिक विद्युतीकरण करने की योजना है। नयी तकनीक और नवोन्मेष के साथ रेलवे एक केन्द्रीय भूमिका निभाने जा रहा है क्योंकि हम भारत को एक अंतरराष्ट्रीय विनिर्माण केंद्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं।’’ 

ऊर्जा दक्षता की दिशा की ओर सरकार के प्रयासों को उजागर करते हुये गोयल ने कहा कि एलईडी बल्बों में केवल दो अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का परिणाम है कि भारत हर साल बिजली पर करीब सात अरब अमेरिकी डॉलर का बचत कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत