1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने की फोन पर बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने की फोन पर बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 27, 2020 10:18 pm IST,  Updated : Nov 27, 2020 10:18 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने की फोन पर बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने की फोन पर बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दोनों नेताओं ने COVID-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया और भारत तथा ब्रिटेन के बीच वैक्सीन बनाने के क्षेत्र में हो रहे सहयोग की समीक्षा की।

इसके अलावा PM मोदी ने ट्वीट कर कहा, "अगले दशक में भारत-ब्रिटेन संबंधों के महत्वाकांक्षी रोडमैप पर मेरे मित्र UK के पीएम बोरिस जॉनसन के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हम सभी क्षेत्रों- व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और कोरोना से लड़ने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।" वहीं, PMO ने यह भी बताया कि दोनों साइंटिफिक रिसर्च और मोबिलिटी ऑफ प्रोफेशनल्स एंड स्टूडेंट्स पर भी राजी हुए।

पीएम मोदी के साथ बीतचीत के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। बोरिस जॉनसन ने कहा, 'आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा। मैं 2021 में और उससे आगे भी ब्रिटेन-भारत के संबंधों को गहरा और मजबूत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।