1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 100 करोड़ वैक्सीनेशन: पीएम मोदी ने बदली Twitter अकाउंट की DP, देश को दी बधाई

100 करोड़ वैक्सीनेशन: पीएम मोदी ने बदली Twitter अकाउंट की DP, देश को दी बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2021 09:06 am IST,  Updated : Oct 22, 2021 10:06 am IST

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट (@narendramodi) की डीपी में 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण को दर्शाया है। डीपी इमेज में 'Congratulation india' 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण को लेकर बधाई दी गई है।

100 करोड़ वैक्सीनेशन: पीएम मोदी ने बदली Twitter अकाउंट की DP, सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित- India TV Hindi
100 करोड़ वैक्सीनेशन: पीएम मोदी ने बदली Twitter अकाउंट की DP, सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन से पहले डीपी चेंज की है। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट (@narendramodi) की डीपी में 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण को दर्शाया है। डीपी इमेज में 'Congratulation india100 करोड़ कोरोना टीकाकरण को लेकर बधाई दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट की डीपी में 100 करोड़ वैक्सीन को लेकर बधाई के साथ-साथ हमारे राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के रंगों को भी देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी ट्विटर अकाउंट डीपी के माध्यम से देश को 100 करोड वैक्सीन लगाने के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक लेख में, इस उपलब्धि को इतिहास रचने के समान बताया। उन्होंने भारत के कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान को ‘‘चिंता से आश्वासन’’ की यात्रा के रूप में वर्णित किया, जिसने देश को मजबूत बनाया। साथ ही इसकी सफलता का श्रेय टीकों में लोगों के भरोसे को दिया। देश में टीकाकरण की शुरुआत के मात्र 9 महीनों बाद ही 21 अक्टूबर 2021 को देश में टीके की 100 करोड़ डोज का लक्ष्य हासिल किया गया है। भारत ने कोरोना वैक्सीन की खुराक का 100 करोड़ का आंकड़ा बीते गुरुवार को ही पार कर किया है। देश में 100 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज का जश्न मनाया जा रहा है। बीती रात तिरंगे की रोशनी से देश की कई ऐतिहासिक इमारतों को रोशन किया गया। 

देश ने मेड इन इंडिया वैक्सीन पर भरोसा किया- पीएम मोदी

देश के नाम संबोधन से पहले एक अखबार में 100 करोड़ वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी ने अपने एक ऑर्टिकल में कहा कि भारत ने दिखाया लोकतंत्र हर उपलब्धि हासिल कर सकता है। देश ने मेड इन इंडिया वैक्सीन पर भरोसा किया। टीकाकरण अभियान, स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक अभूतपूर्व प्रयास है। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया के लिए एक मॉडल होगा। टीकाकरण अभियान से देश और भी मजबूत होकर उभरा है। बता दें कि, देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1006234803 डोज लग चुकी हैं, इनमें से 71,09,80,686 लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगी है  जबकि 29,53,02,676 लोग फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत