Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 49 साल पहले जहां पाकिस्तान को हराया था, वहीं आज जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी

49 साल पहले जहां पाकिस्तान को हराया था, वहीं आज जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Nov 14, 2020 09:18 am IST, Updated : Nov 14, 2020 11:29 am IST

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई बार दिवाली के मौके पर चीन और पाकिस्तान से लगती सीमा पर देश की रक्षा में तैना जवानों से मिलने के लिए गए हैं और उन्हीं के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया है।

सीमा पर तैनात वीर...- India TV Hindi
Image Source : FILE सीमा पर तैनात वीर जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान से लगते बॉर्डर पर पहुंचे हैं (प्रतीतात्मक तस्वीरें)

जैसलमेर। हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दिवाली देश की रक्षा के लिए सीमा पर खड़े जवानों के साथ मनाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इसके लिए राजस्थान के जैसलमेर के पास लौंगेवाला बॉर्डर पहुंच गए हैं और वहां पर पाकिस्तान की सीमा के साथ लगे बॉर्डर पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीडीएस बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी उपलब्ध रहेंगे। 

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जैसलमेर बॉर्डर पर स्थित लौंगेवाला पोस्ट पर भी जाएंगे जहां पर पाकिस्तान के साथ 1971 की लड़ाई में वीर भारतीय सैनिकों ने हजारों की संख्या में आए पाकिस्तानी सैनिकों को रोक दिया था। 49 साल पहले यानि दिसंबर 1971 को हुई लड़ाई में लौंगेवाला पोस्ट पर भारतीय सैनिकों ने कई पाकिस्तानी टैंकों को ध्वस्त कर दिया था। 

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई बार दिवाली के मौके पर चीन और पाकिस्तान से लगती सीमा पर देश की रक्षा में तैना जवानों से मिलने के लिए गए हैं और उन्हीं के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया है। 

2018 में  प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पोस्ट पर पहुंचे थे और वहां तैनात जवानों के साथ मिलकर दिवाली का त्यौहार मनाया था। 2018 में पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में स्थित पोस्ट पर गए थे और दिवाली का त्यौहार मनाया था। 2015 में प्रधानमंत्री पंजाब से लगते अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एक पोस्ट पर गए थे और 2015 में उन्होंने सियाचिन ग्लेशियर में स्थित बेस कैंस पर जाकर दिवाली का त्यौहार मनाया था।

2019 में जब सरकार ने जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किया था और अनुच्छेद 370  को हटाया था, उसके बाद अक्तूबर में दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात जवानों के बीच पहुंचे थे और दिवाली का त्यौहार मनाया था। उस समय प्रधानमंत्री मोदी के साथ उस समय के सेना प्रमुख और मौजूदा सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी लगभग 2 घंटे तक जवानों के बीच रहे थे और दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। उस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा था कि दिवाली के मौके पर सभी अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाना चाहते हैं और वे भी इसी को ध्यान में रखते हुए अपने परिवार (सेना के जवान) के साथ दिवाली मनाने के लिए आए हैं। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement