1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद, बोले- कोरोना से मुक्ति मिल जाए यही है दुआ

PM मोदी ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद, बोले- कोरोना से मुक्ति मिल जाए यही है दुआ

 Reported By: Bhasha
 Published : May 14, 2021 08:58 am IST,  Updated : May 14, 2021 08:58 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईद-उल-फितर के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा देश जल्द ही इस संकट से उबरे और सामूहिक प्रयासों से मानव कल्याण के लिए काम करे।

प्रधानमंत्री ने...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद  Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईद-उल-फितर के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा देश जल्द ही इस संकट से उबरे और सामूहिक प्रयासों से मानव कल्याण के लिए काम करे। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच आज देश के विभिन्न हिस्सों में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। सभी के उत्तम स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की कामना करता हूं। अपने सामूहिक प्रयासों से ही हम वैश्विक महामारी से निजात पाने की और मानव कल्याण की कामना करते हैं। ईद मुबारक।’’ 

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से जारी बधाई संदेश में कहा गया, "सभी देशवासियों को ईद मुबारक! यह त्योहार, आपसी भाईचारे और मेल-जोल की भावना को मजबूत करने तथा स्वयं को मानवता की सेवा करने के लिए फिर से समर्पित करने का अवसर है। आइए, हम कोविड-19 से निपटने के लिए सभी नियमों के पालन करने का तथा समाज व देश की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत