1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने Covid-19 की रोकथाम, काम-काज को गति देने के बारे में मुख्यमंत्रियों से की एक और चर्चा

PM मोदी ने Covid-19 की रोकथाम, काम-काज को गति देने के बारे में मुख्यमंत्रियों से की एक और चर्चा

 Reported By: Bhasha
 Published : May 11, 2020 04:40 pm IST,  Updated : May 11, 2020 04:41 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस महामारी पर रोकथाम तथा आर्थिक गतिविधियों को सावधानी के साथ फिर गति देने के तरीकों पर सोमवार को एक बार और चर्चा की।

coronavirus lockdown pm modi meeting with chief ministers- India TV Hindi
coronavirus lockdown pm modi meeting with chief ministers Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस महामारी पर रोकथाम तथा आर्थिक गतिविधियों को सावधानी के साथ फिर गति देने के तरीकों पर सोमवार को एक बार और चर्चा की। कोरोना वायरस संकट पैदा होने के बाद मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए यह पांचवीं बातचीत है। पिछली चर्चा 27 अप्रैल को हुई थी।

सोमवार के वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रवासी मजदूरों के वापस गांव की ओर पलायन तथा इससे आर्थिक गतिविधियों को सामान्य बनाने में दिक्कतों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। चूंकि कई मुख्यमंत्रियों ने यह शिकायत की है कि 27 अप्रैल को हुई बैठक में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया, अत: इस बैठक में कोशिश की जाएगी कि भाग ले रहे सभी मुख्यमंत्रियों को बोलने का मौका दिया जाए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के साथ रविवार को एक बैठक में राज्य के मुख्य सचिवों ने उन्हें बताया कि "कोरोना वायरस से व्यक्तियों की सुरक्षा और बचाव की बहुत आवश्यकता है, लेकिन इसके साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी बड़े पैमाने पर सामान्य बनाने की जरूरत है"। हजारों प्रवासी श्रमिक विशेष ट्रेन की सुविधा अपने गृह राज्य वापस जा रहे हैं, ऐसे में कई राज्यों में श्रम कानूनों में कई छूट दिये जाने के बाद भी औद्योगिक गतिविधियों को फिर से शुरू करना एक चुनौती साबित होगा।

इस बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक मामले वाले इलाकों को ‘रेड जोन’ से ऑरेंज और ग्रीन जोन में बदलने के प्रयासों पर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ पिछली बातचीत के दिनों के बाद, केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया था। इसके साथ ही आर्थिक गतिविधियों और लोगों की आवाजाही के संबंध में में कई ढील भी दी गई थी।

कोरोना वायरस महामारी पर रोकथाम के लिए देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। इस महामारी के कारण अब तक देश में 2,200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 67 हजार के पार हो गई है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत