1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2021 10:22 pm IST,  Updated : Jan 28, 2021 11:01 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की।

PM Modi holds talks with Abu Dhabi crown prince- India TV Hindi
PM Modi holds talks with Abu Dhabi crown prince Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने इस क्षेत्र में कोविड-19 महामारी के प्रभाव पर चर्चा की और इस बात को लेकर संतोष व्यक्त किया कि स्वास्थ्य संकट के दौरान भी भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सहयोग रुका नहीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि टेलीफोन पर हुई बातचीत में, दोनों नेताओं ने कोविड-19 के बाद की दुनिया में भारत-यूएई साझेदारी को और मजबूत करने के लिए करीबी विचार-विमर्श और सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। इस संदर्भ में, उन्होंने व्यापार और निवेश संपर्कों में विविधता लाने के अवसरों पर भी चर्चा की। एक ट्वीट में, मोदी ने कहा, "मेरे दोस्त शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

यूएई में भारतीयों के कल्याण के लिए व्यक्तिगत तौर पर ध्यान देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। यहां तक कि महामारी भी भारत-यूएई के सहयोग को धीमा नहीं कर सकी और हम हमारी साझेदारी को बढ़ाने और इसमें विविधता लाने के लिए सहमत हुए हैं।”

युवराज यूएई के सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर भी हैं। दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि कोविड-19 संकट जल्द ही दूर हो जाएगा। उन्होंने निकट भविष्य में जल्द मुलाकात करने की उत्सुकता व्यक्त की। दिन में इससे पहले, मोदी ने पश्चिम एशिया के देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों की सराहना की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत