1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'जिन छोटे किसानों की चिंता चौधरी चरण सिंह करते थे उनके साथ खड़ी है सरकार', अलीगढ़ में पीएम मोदी का बयान

'जिन छोटे किसानों की चिंता चौधरी चरण सिंह करते थे उनके साथ खड़ी है सरकार', अलीगढ़ में पीएम मोदी का बयान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 14, 2021 02:01 pm IST,  Updated : Sep 14, 2021 02:01 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के किसानों में लगभग 80 प्रतिशत किसान ऐसे हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है।

'जिन छोटे किसानों की...- India TV Hindi
'जिन छोटे किसानों की चिंता चौधरी चरण सिंह करते थे उनके साथ खड़ी है सरकार', अलीगढ़ में पीएम मोदी का बयान Image Source : PTI

अलीगढ़प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री और पश्चिम उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता चौधरी चरण सिंह को याद किया और छोटे किसानों को लेकर किए गए उनके कार्यों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के लिए पहुंचे थे और वहीं पर उन्होंन जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह  का जिक्र किया। 

पीएम मोदी ने कहा, "आजादी के इस अमृतकाल में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी तेजी से बदलाव हो रहे हैं और बदलाव के साथ कैसे तालमेल बिठाना पड़ता है इसका रास्ता स्वंय चौधरी चरण सिंह ने दशकों पहले देश को दिखाया है, जो रास्ता चौधरी साहब ने दिखाया उनसे देश के खेती मजदूरों औक छोटे किसानों को कितना लाभ हुआ यह हम सभी जानते हैं। आज की अनेक पीढ़ियां उन सुधारों के कारण एक गरिमामय जीवन जी पा रही हैं। देश के जिन छोटे किसानों की चिंता चौधरी साहब को थी उनके साथ सरकार एक साथी की तरह खड़ी रहे यह बहुत जरूरी है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के किसानों में लगभग 80 प्रतिशत किसान ऐसे हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का निरंतर प्रयास है कि छोटी जोत वाले किसानों को ताकत  दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा "फसल की डेढ़ गुना एमएसपी हो, किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार हो, बीमा योजना में सुधार हो, 3000 रुपए की पेंशन की व्यवस्था हो, ऐसे अनेक फैसले छोटे किसानों को सशक्त कर रहे हैं। कोरोना के इस समय में देशभर के छोटे किसानों के खाते में सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक सीधे ट्रांस्फर किए हैं। इसमें 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा सिर्फ यूपी के इन किसानों को मिले हैं।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत