1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'पाकिस्तान ने बॉर्डर पर टैंक, रडार लगा रखा था और हम बजरंगबली की जय करके ऊपर से चले गए'

'पाकिस्तान ने बॉर्डर पर टैंक, रडार लगा रखा था और हम बजरंगबली की जय करके ऊपर से चले गए'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2019 10:01 pm IST,  Updated : May 05, 2019 10:17 am IST

लूचिस्तान के बॉर्डर से भी लाकर यहां रख दिया, सारे टैंक लगा दिए, रडार लगा दिए और हम बजरंगबली की जय करके ऊपर से चले गए।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुए इंडिया टीवी के कार्यक्रम में जनता के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के एयर स्ट्राइक से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सारे टैंक लगा दिए, रडार लगा दिए और हम बजरंगबली की जय करके ऊपर से चले गए। 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'उनको लगा था कि मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया था तो इस बार वैसा कुछ करेगा, उन्होंने बॉर्डर पर सब तामझाम खड़ा कर दिया, अफगानिस्तान के बॉर्डर से भी लाकर यहां रख दिया, यहां तक कि बलूचिस्तान के बॉर्डर से भी लाकर यहां रख दिया, सारे टैंक लगा दिए, रडार लगा दिए और हम बजरंगबली की जय करके ऊपर से चले गए।

पीएम से जब यह पूछा गया कि हमारे विंग कमांडर अभिनंदन को आपने छुड़वाया कैसे तो इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, 'वो एक रात थी, जिस रात में कई राज थे।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबतक जितने भी इंटरव्यू दिए हैं, यह इंटरव्यू उन सभी से अलग और रोचक है, इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के साथ प्रधानमंत्री मोदी का यह पूरा इंटरव्यू शनिवार रात 8 बजे इंडिया टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत