1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी 5 नवंबर को केदरानाथ जाएंगे, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

PM मोदी 5 नवंबर को केदरानाथ जाएंगे, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2021 07:33 pm IST,  Updated : Oct 28, 2021 07:33 pm IST

पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन करेंगे और उनकी मूर्ति का लोकार्पण करेंगे।

PM मोदी 5 नवंबर को केदरानाथ जाएंगे, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास- India TV Hindi
PM मोदी 5 नवंबर को केदरानाथ जाएंगे, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदरानाथ धाम जाएंगे और वहां आदि शंकराचार्य की समाधि सहित कई प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। साथ ही वह क्रियान्वित व जारी योजनाओं की समीक्षा व अवलोकन करेंगे। पीएम के दौरे से पहले केदारनाथ में तैयारियां तेज हो गई हैं। 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन करेंगे और उनकी मूर्ति का लोकार्पण करेंगे।

बता दें कि, छह नवंबर से सर्दियों के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद होना निर्धारित है। वर्ष 2013 में आई भीषण बाढ़ में यह समाधि क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद उसका निर्माण किया गया। पीएमओ ने कहा कि यह पुनर्निमाण कार्य प्रधानमंत्री की निगरानी और निर्देशन में हुआ है। वह लगतार इसकी निगरानी भी करते रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री सरस्वती आस्थापथ के इर्दगिर्द हुए निर्माण कार्य व जारी विकास कार्यों की समीक्षा व अवलोकन भी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएमओ के मुताबिक, सरस्वती आस्थापथ व घाटों, मंदाकिनी आस्थापथ, तीरथ पुरोहित आवास और मंदाकिनी नदी पर बने गुरूड़ छत्ती पुल सहित कई अन्य अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं को 130 करोड़ रुपये से तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री इसके साथ ही 180 करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें संगम घाट का पुनर्विकास, प्राथमिक उपचार और पर्यटक सुविधा केंद्र, प्रशासनिक कार्यालय और अस्पताल, मंदाकिनी आस्थापथ लाइन प्रबंधन, वर्षा से बचने के लिए स्थल और सरस्वती नगरीय सुविधा इमारत शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत