1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में इफ्तार पार्टी आयोजित कर सकते हैं पीएम मोदी

श्रीनगर में इफ्तार पार्टी आयोजित कर सकते हैं पीएम मोदी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 08, 2015 07:37 am IST,  Updated : Jul 08, 2015 07:37 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को श्रीनगर में इफ्तार पार्टी आयोजित कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि वह पूर्व सांसद एवं मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में

श्रीनगर में इफ्तार...- India TV Hindi
श्रीनगर में इफ्तार पार्टी आयोजित कर सकते हैं पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को श्रीनगर में इफ्तार पार्टी आयोजित कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि वह पूर्व सांसद एवं मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 17 जुलाई को जम्मू का दौरा करेंगे और उसी दिन श्रीनगर जाएंगे।

ईद उल फितर से पहले 17 जुलाई आखिरी शुक्रवार होगा। चांद दिखने के आधार पर ईद उल फितर 18 जुलाई या 19 जुलाई को मनाया जाएगा।

पिछले वर्ष मोदी जम्मू-कश्मीर में आयी भीषण बाढ़ से हुए विनाश की पृष्ठभूमि में दीपावली वाले दिन श्रीनगर में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत