1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब पीएम मोदी के मंत्री ने कहा, बेरोजगार अचार को रोजगार का साधन बनाएं

अब पीएम मोदी के मंत्री ने कहा, बेरोजगार अचार को रोजगार का साधन बनाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2018 08:41 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 08:41 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पकौड़े बेचने की सलाह के बाद बेरोजगारों को अब उन्हीं के कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अचार को रोजगार का साधन बनाने की सलाह दी है।

Modi Minister Gajendra Singh Shekhawat- India TV Hindi
Modi Minister Gajendra Singh Shekhawat

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पकौड़े बेचने की सलाह के बाद बेरोजगारों को अब उन्हीं के कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अचार को रोजगार का साधन बनाने की सलाह दी है। मध्य प्रदेश आए मंत्री शेखावत ने यहां गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "बेरोजगारों को अचार बेचना चाहिए। मैंने अपने एक मित्र की पत्नी को अचार बनाने की सलाह दी थी, मेरी सलाह पर महिला ने अचार का कारोबार किया तो उनकी कंपनी का टर्नओवर दो साल में दो करोड़ हो गया।"

एक सवाल के जवाब में उन्होंने मौसम और बाजार को किसानों के लिए दुश्मन करार दिया। साथ ही कहा कि फिलहाल डीजल की दरों में कमी के आसार नहीं हैं। केंद्र सरकार की ओर से खरीफ फसलों पर समर्थन मूल्य में इजाफा किए जाने को एक अहम कदम बताते हुए शेखावत ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की बात करना फैशन बन गया है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगर कोई शख्स पकौड़े बेचकर कुछ कमाता है तो क्या उसे रोजगार नहीं माना जाएगा। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल ने पीएम के इस बयान की जमकर आलोचना की थी। कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि अगर पकौड़े बेचना रोजगार है तो भीख मांगना क्या है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत