1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेरिस जलवायु सम्‍मेलन में भाग लेकर स्‍वदेश लौटे PM मोदी

पेरिस जलवायु सम्‍मेलन में भाग लेकर स्‍वदेश लौटे PM मोदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2015 11:09 am IST,  Updated : Dec 01, 2015 11:10 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस के दो दिवसीय यात्रा के दौरान अहम जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेने और भारत द्वारा पेश किये गये अंतरराष्ट्रीय सौर गठजोड की शुरुआत करने के बाद नयी दिल्ली

पेरिस जलवायु सम्‍मेलन...- India TV Hindi
पेरिस जलवायु सम्‍मेलन में भाग लेकर स्‍वदेश लौटे PM मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस के दो दिवसीय यात्रा के दौरान अहम जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेने और भारत द्वारा पेश किये गये अंतरराष्ट्रीय सौर गठजोड की शुरुआत करने के बाद नयी दिल्ली पहुंच गये हैं। इस यात्रा के दौरान मोदी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा। उन्होंने जलवायु सम्मेलन के इतर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

मोदी ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, मंगोलिया के राष्ट्रपति सखियागिन एल्बेगदोर्ज, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना और विश्व के कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात की। मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ ने भी जलवायु शिखर सम्मेलन के इतर अनौपचारिक वार्ता की। उन्होंने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और इसके बाद कुछ देर बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का शुभारंभ किया और विकसित तथा विकासशील देशों को साथ लाने वाली इस पहल के लिए भारत की ओर से तीन करोड़ डॉलर की सहायता का भी वादा किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने प्रधानमंत्री की नयी दिल्ली के लिए रवानगी से ठीक पहले ट्वीट किया, यह दिन महत्वपूर्ण रहा। प्रधानमंत्री धरती मां के लिए भारत के संकल्प को पूरा कर सीओपी 21 में एक महत्वपूर्ण दिन के बाद विमान में सवार हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत