1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुखर्जी को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुखर्जी को जन्मदिन की बधाई दी

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2015 08:55 am IST,  Updated : Dec 11, 2015 09:02 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके 80वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह देश की एक अमूल्य निधि हैं।

pranab mukherjee- India TV Hindi
pranab mukherjee

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके 80वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह देश की एक अमूल्य निधि हैं। मोदी ने ट्वीट किया, मैं हमारे प्यारे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

I convey my heartfelt wishes to our beloved President, Shri Pranab Mukherjee on his birthday. I pray for his long & healthy life.

— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2015

President Mukherjee's long years in public life make him an invaluable asset to our nation. His wisdom & intelligence have few parallels.

— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2015

Pranab Da has always been a respected leader, with friends & well-wishers across the political spectrum. @RashtrapatiBhvn

— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2015

मोदी ने लिखा, राष्ट्रपति मुखर्जी द्वारा सार्वजनिक जीवन में बिताया गया समय उन्हें हमारे देश के लिए एक अमूल्य निधि बनाता है। उनकी जैसी बुद्धिमत्ता और समझदारी रखने वाला कोई विरला ही होगा। एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि मुखर्जी मित्रों और विभिन्न राजनीतिक दलों में मौजूद शुभचिंतकों के बीच हमेशा एक सम्मानित नेता रहे हैं। 11 दिसंबर 1935 को पश्चिम बंगाल के मिराती में जन्मे मुखर्जी छह दशकों से राजनीतिक करियर में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत