1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "दोस्तो अपने पेरेंट्स पर कड़ी नजर रखना", पीएम मोदी ने ट्वीट किया वीडियो

"दोस्तो अपने पेरेंट्स पर कड़ी नजर रखना", पीएम मोदी ने ट्वीट किया वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2020 09:44 am IST,  Updated : Mar 27, 2020 09:44 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें एक बच्ची अपने पापा को पत्र लिख रही और अपने पापा से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

Prime Minister, Narendra Modi, Coronavirus, Covid-19- India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें एक बच्ची अपने पापा को पत्र लिख रही और अपने पापा से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से अपील की है कि वे इस वीडियो को देखें। वीडियो में बच्ची अन्य बच्चों को कह रही है कि अपने माता-पिता पर कड़ी नजर रखें और उन्हें घर से बाहर न निकलने दें। देशभर में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 21 दिन के लिए सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित और जनता से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है, लेकिन इस अपील के बावजूद कई जगहों पर लोग घरों से निकल रहे हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह वीडियो शेयर किया है। 

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 17 तक पहुंच गई है। वहीं, 80 नये मामले सामने आने के साथ कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ कर 724 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (24 मार्च) को रात 8 बजे देश को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए देश में 24 मार्च की रात 12 बजे से अगले 21 दिन तक (14 अप्रैल तक) के लॉकडाउन का एलान किया था। उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि देश को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए हमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा।  

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि प्रधानमंत्री से लेकर गांव में रहने वाले व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग https://www.indiatv.in/topic/lockdownके साथ-साथ लॉकडाउन का पालन करना होगा। पीए मोदी ने कहा था कि भारत आज उस स्टेज पर हैं जब आज के हमारे कदम यह तय करेंगे कि हम इस आपदा का कितना सामना कर सकते हैं। यह समय संयम बरतने का है। आपको याद रखना होगा कि जान है तो जहान है, देश में जब तक लॉकडाउ की स्थित है हमें अपना संकल्प निभाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत