1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी बुधवार को महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-211 के एक हिस्से का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी बुधवार को महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-211 के एक हिस्से का उद्घाटन करेंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2019 10:22 pm IST,  Updated : Jan 08, 2019 10:22 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-211 के एक हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इससे सोलापुर और मराठवाड़ा क्षेत्र के बीच संपर्क बेहतर होगा।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-211 के एक हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इससे सोलापुर और मराठवाड़ा क्षेत्र के बीच संपर्क बेहतर होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में इस परियोजना का शिलान्यास किया था। 

Related Stories

मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-211 (नया राष्ट्रीय राजमार्ग-52) के 58 किलोमीटर लंबे सोलापुर-तुलजापुर-उस्मानाबाद खंड का उद्घाटन करेंगे। यह खंड चार लेन का है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-211 के 98.717 किलोमीटर लंबे सोलापुर-येदाशी खंड को चार लेन का बनाने की परियोजना का हिस्सा है। इसकी लागत 972.50 करोड़ रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत