1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को देव दीपावली, प्रकाशोत्सव में शामिल होने जाएंगे वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को देव दीपावली, प्रकाशोत्सव में शामिल होने जाएंगे वाराणसी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2019 10:40 am IST,  Updated : Oct 28, 2019 10:40 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को 'देव दीपावली' कार्यक्रम में भाग लेने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे।

PM Modi, Dev Deepawali, Prakashotsav, Varanasi, November 12- India TV Hindi
PM Modi to attend Dev Deepawali, Prakashotsav in Varanasi on November 12 Image Source : AGENCY

वाराणसी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को 'देव दीपावली' कार्यक्रम में भाग लेने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। प्रधानमंत्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर गुरु बाग देव गुरुद्वारा में भी भाग लेंगे। ऐसी मान्यता है कि गुरु नानक देव जी ने गुरु बाग देव गुरुद्वारा की यात्रा की थी और उनके पदचिह्न् भी यहां देखे जा सकते हैं।

'प्रकाशोत्सव' को बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है और सभी हिस्सों से सिखों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। 24 अक्टूबर को जब प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे, तब कुछ स्थानीय नेताओं से उन्हें देव दीपावली में आने का निमंत्रण दिया था।

हाल ही में अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु बाग गुरुद्वारे का जिक्र किया था। गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रन्थि सरदार सुखविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पवित्र अवसर पर उनका स्वागत करना सम्मान की बात होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत