1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी 22 जनवरी को वाराणसी से नई ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

PM मोदी 22 जनवरी को वाराणसी से नई ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2016 09:28 pm IST,  Updated : Jan 18, 2016 09:28 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र से आधुनिक सुविधाओं वाली वाराणसी-नई दिल्ली रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘वाराणसी से यहां तक लखनउ

train- India TV Hindi
train

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र से आधुनिक सुविधाओं वाली वाराणसी-नई दिल्ली रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘वाराणसी से यहां तक लखनउ होते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नयी रेलगाड़ी चलाने का निर्णय किया गया है। पहली रेलगाड़ी को वाराणसी से हरी झंडी दिखाई जाएगी।’

उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि किराये के ढांचे पर अभी निर्णय किया जाना है। यात्रियों के लिए बढ़ी हुई सुविधाओं और अग्निशमन उपायों के साथ रेलवे ने हाल में आधुनिक कोच का अनावरण किया था जिसकी अंदरूनी साज-सज्जा काफी खूबसूरत थी।

रेलगाड़ी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच की यात्रा पूरी करने में करीब 13 घंटे 50 मिनट का वक्त लेगी। रेलवे ने हाल में यहां 24 कोच दिखाई थी जिसमें एसी प्रथम, एसी द्वितीय और शयनयान श्रेणी की बोगियां थीं। इनमें नियंत्रित डिस्चार्ज्ड नल, नए शौचालय, एग्जॉस्ट फैन, एलईडी लाइट आदि लगे हुए थे।

रेलवे के मुताबिक यह यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की तरफ एक कदम है। सभी कोच को भोपाल के कैरिज रिहैबिलिटेशन वर्कशाप में तैयार किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत