1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी 9 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत-बांग्लादेश के बीच 'मैत्री सेतु’ का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी 9 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत-बांग्लादेश के बीच 'मैत्री सेतु’ का उद्घाटन करेंगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2021 08:47 pm IST,  Updated : Mar 07, 2021 09:52 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (9 मार्च 2021) को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच 'मैत्री सेतु ’का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी 9 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत-बांग्लादेश के बीच 'मैत्री सेतु’ का उद्घाटन कर- India TV Hindi
पीएम मोदी 9 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत-बांग्लादेश के बीच 'मैत्री सेतु’ का उद्घाटन करेंगे Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (9 मार्च 2021) को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच 'मैत्री सेतु ’का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। पुल 'मैत्री सेतु' फेनी नदी पर बनाया गया है जो त्रिपुरा राज्य और बांग्लादेश में भारतीय सीमा के बीच बहती है।

फेनी नदी पर बना मैत्री सेतु दक्षिण त्रिपुरा को बांग्लादेश के रामगढ़ से जोड़ेगा। 1.9 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2017 में शुरू किया गया था। इसकी लागत 129 करोड़ रुपये बताई गई थी। इसका निर्माण दो साल में होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसमें विलंब हुआ। इसके जरिए बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह जाना सुगम होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत