1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोगों के पास नौकरी नहीं इसलिए करते हैं मोदी और ट्रंप जैसे नेताओं की तारीफ: राहुल गांधी

लोगों के पास नौकरी नहीं इसलिए करते हैं मोदी और ट्रंप जैसे नेताओं की तारीफ: राहुल गांधी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2018 07:40 am IST,  Updated : Aug 26, 2018 07:40 am IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा एवं आरएसएस पर अपने हमले को तेज करते हुए कहा कि लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे जनवादी नेताओं का समर्थन इसलिए करते हैं क्योंकि वे नौकरी नहीं होने को लेकर गुस्से में हैं।

मोदी, ट्रंप, राहुल गांधी- India TV Hindi
लोगों के पास नौकरी नहीं इसलिए करते हैं मोदी और ट्रंप जैसे नेताओं की तारीफ: राहुल गांधी Image Source : पीटीआई

लंदन: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा एवं आरएसएस पर अपने हमले को तेज करते हुए कहा कि लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे जनवादी नेताओं का समर्थन इसलिए करते हैं क्योंकि वे नौकरी नहीं होने को लेकर गुस्से में हैं।

समस्या के समाधान की बजाए नेता गुस्से को भुनाते हैं

यहां भारतीय पत्रकारों के संघ से बातचीत करते हुए गांधी ने कहा कि समस्या के समाधान की बजाए ये नेता उस गुस्से को भुनाते हैं और देश को नुकसान पहुंचाते हैं। शनिवार को राहुल ने कहा था कि भारत में बेरोजगारी का संकट बड़ा है और भारत सरकार इसे स्वीकार नहीं करना चाहती।

आरएसएस और मुस्लिम ब्रदरहुड में काफी समानता

यहां प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि चीन एक दिन में 50,000 नौकरियों का सृजन करता है जबकि भारत में एक दिन में केवल 450 नौकरियां ही पैदा होती है। यह एक आपदा है। वहीं गांधी ने एक बार फिर कहा, आरएसएस और मुस्लिम ब्रदरहुड में काफी समानता है। वे सत्ता पाने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का इस्तेमाल करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत