वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाने वाले थे लेकिन उनके दौरे से पहले वहां DLW ग्राउंड में बिजली का करंट लगने से एक मज़दूर की मौत हो गई है जिसके चलते एकबार फिर उनका वाराणसी दौरा रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी जहां रैली करने वाले थे वहां भी काफी पानी जमा हो गया था। वहां सुबह से ही बारिश हो रही है।
DLW मैदान में मौजूद लोगों के अनुसार पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी में लगे मज़दूरों में से एक देवनाथ की गेट पर फूल लगाते वक्त करंट लगने से मौत हो गई।
हादसे के बाद उसे तुरंत बगल के DLW के अस्पताल में लाया गया लेकिन वो बचाया नहीं जा सका। देवनाथ पश्चिम बंगाल के मेदिनापुर का रहने वाला था उसके पिता का नाम मदन मन्ना है।
रैली के लिए पंडाल भी वाटरप्रूफ बनाया गया है और पानी निकालने के लिए मोटर भी लगाए गए हैं। ख़बर के मुताबिक रैली की तारीख मौसम विभाग से बातचीत कर तय की गई थी लेकिन उसकी भविष्यवाणी भी ग़लत निकली।
इससे पहले 28 जून को पीएम को यहां आना था लेकिन भारी बारिश के चलते उनका वो दौरा रद्द भी रद्द हो गया था।