1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगले छह महीने में PM मोदी कई राजमार्गों का उद्घाटन करेंगे : गडकरी

अगले छह महीने में PM मोदी कई राजमार्गों का उद्घाटन करेंगे : गडकरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2017 11:55 pm IST,  Updated : Sep 14, 2017 11:55 pm IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले छह महीनों में कई राजमार्गों का उद्घाटन कर बड़ा उपहार देंगे।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नयी दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले छह महीनों में कई राजमार्गों का उद्घाटन कर बड़ा उपहार देंगे। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली के लोगों को यातायात जाम और प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। दिल्ली भाजपा की दो दिन की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दो साल में मोदी सरकार ने राजधानी में बुनियादी ढांचा विकास के लिए 40,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। 

दिल्ली प्रदेश भाजपा की ओर से जारी बयान में गडकरी के हवाले से कहा गया है, अब से छह माह में मोदी दिल्ली के लोगों को बड़ा उपहार देंगे। वह कई राजमार्गों का उद्घाटन करेंगे। इससे दिल्ली को यातायात जाम और प्रदूषण से मुक्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के मेरठ की ओर विस्तार पर 6,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें गाजीपुर लैंडफिल :कचरा फेंकने के स्थान: के कचरे का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत