1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने स्कूली छात्र अजय डाके को लिखा पत्र, बढ़ाया हौसला

PM मोदी ने स्कूली छात्र अजय डाके को लिखा पत्र, बढ़ाया हौसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 28, 2020 09:12 pm IST,  Updated : Nov 28, 2020 09:16 pm IST

यूं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिनचर्या अत्यन्त व्यस्त रहती है, मगर कम ही लोगों को यह पता होगा कि उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर लोगों की चिट्ठियों का जवाब देने से चूकते नहीं हैं।

PM मोदी ने स्कूली छात्र अजय डाके को लिखा पत्र, बढ़ाया हौसला- India TV Hindi
PM मोदी ने स्कूली छात्र अजय डाके को लिखा पत्र, बढ़ाया हौसला

नई दिल्ली: यूं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिनचर्या अत्यन्त व्यस्त रहती है, मगर कम ही लोगों को यह पता होगा कि उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर लोगों की चिट्ठियों का जवाब देने से चूकते नहीं हैं। ऐसा ही एक पत्र महाराष्ट्र के परभणी में छठी कक्षा के छात्र अजय जितेंद्र डाके को मिला है।

दरअसल, अजय जितेंद्र डाके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था और साथ में उनकी एक स्केच बनाकर भी भेजी थी। इस पत्र के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने अजय को लिखा, ‘वास्तव में चित्रकला एक ऐसी शैली है जो स्वप्निल विचारों को साकार करती है। इस शैली की संप्रेषण शक्ति अद्भुत है।’ 

इसके साथ ही अजय की हौसलाअफजाई करते हुए प्रधानमंत्री ने चिट्ठी में आगे लिखा, ‘आपकी कलाकृति के साथ ही, पत्र में व्यक्त देश के प्रति आपकी सोच, आपके विचारों की खूबसूरती भी जाहिर करती है।’  प्रधानमंत्री ने अजय को यह सलाह भी दी कि वह अपने इस हुनर का इस्तेमाल समाज में जागरूकता लाने के लिए कर सकते हैं।

PM मोदी ने स्कूली छात्र अजय डाके को लिखा पत्र, बढ़ाया हौसला
Image Source : INDIATVPM मोदी ने स्कूली छात्र अजय डाके को लिखा पत्र, बढ़ाया हौसला

उन्होंने चिट्ठी में लिखा, ‘आशा करता हूं कि आप अपनी कला के माध्यम से अपने मित्रों और पास-पड़ोस के लोगों को सामाजिक सरोकार के विषयों के प्रति सजग करने का प्रयास करेंगे।’ पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने अजय को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

इससे पहले अजय ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर बताया था कि उन्हें पेंटिंग करना बहुत पसंद है। अजय ने लिखा था कि उनकी पेंटिंग की अपनी एक अलग दुनिया है और पेटिंग के जरिए वह अपने विचारों को प्रकट करने की कोशिश करते हैं। अजय ने पत्र में लिखा था कि वह भविष्य में एक सच्चे नागरिक की तरह देश की सेवा करना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।