1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरू: मोदी, मर्केल बॉश कंपनी के प्लांट पहुंचे

बेंगलुरू: मोदी, मर्केल बॉश कंपनी के प्लांट पहुंचे

 Written By: IANS
 Published : Oct 06, 2015 12:47 pm IST,  Updated : Oct 06, 2015 12:49 pm IST

बेंगलुरू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने मंगलवार को तकनीक के हब कहे जाने वाले बेंगलुरू में कलपुर्जे बनाने वाली जर्मनी की बड़ी कंपनी बॉश के प्लांट का दौरा कर इसके

बेंगलुरू: मोदी, मर्केल...- India TV Hindi
बेंगलुरू: मोदी, मर्केल बॉश कंपनी के प्लांट पहुंचे

बेंगलुरू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने मंगलवार को तकनीक के हब कहे जाने वाले बेंगलुरू में कलपुर्जे बनाने वाली जर्मनी की बड़ी कंपनी बॉश के प्लांट का दौरा कर इसके कामकाज का तरीका देखा।

बॉश इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, "मोदी व मर्केल ने भारत में बॉश के कामकाज के तरीके से संबंधित एक पावरप्वाइंट प्रजेंटेशन देखी और हमारे नवाचार व व्यावसायिक सेंटर का दौरा किया, जहां नवीन परियोजनाओं पर अनुसंधान किया जाता है और हमारे कर्मचारियों के कौशल का विकास किया जाता है।"

दोनों नेताओं ने कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत भी की और इस बारे में भी विचार-विमर्श किया कि 'मेक इन इंडिया' और 'डिजिटाइज इंडिया' के तहत नौकरियों का सृजन करने और निर्यात को बढ़ावा देने में सरकार की कैसे मदद हो सकती है।

इससे पूर्व, कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई आर. वाला और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कड़ी सुरक्षा के बीच एचएएल हवाईअड्डे पर मोदी का स्वागत किया। मोदी भारतीय वायुसेना के विमान से पहुंचे थे।

मोदी और मर्केल बॉश का दौरा करने के बाद नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) और जर्मन फ्राउनहोफर इंस्टीट्यूट द्वारा 'डिजिटाइजिंग टुमॉरो' पर रखे गए एक तकनीक संबंधी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल (61) तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वह यहां रविवार को पहुंची थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत