1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2020 02:29 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 02:39 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर शोक जताया है।

मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक- India TV Hindi
मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

आपको बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं जाने-माने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। मौलाना सादिक के बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने बताया कि उनके पिता ने लखनऊ स्थित एरा अस्पताल में रात करीब 10 बजे अंतिम सांस ली। कैंसर, गंभीर निमोनिया और संक्रमण से पीड़ित मौलाना सादिक पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पिछले मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से उनकी हालत बिल्कुल नहीं संभली। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को उनकी हालत और भी बिगड़ गई थी और देर रात उनका निधन हो गया। मौलाना कल्बे सादिक दुनिया भर में अपनी उदारवादी छवि के लिए जाने जाते थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत