1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी आज करेंगे 'दिल्ली इकोनॉमिक्स कॉन्कलेव' का उद्घाटन

पीएम मोदी आज करेंगे 'दिल्ली इकोनॉमिक्स कॉन्कलेव' का उद्घाटन

 Written By: IANS
 Published : Nov 06, 2015 07:11 am IST,  Updated : Nov 06, 2015 09:20 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'दिल्ली इकोनॉमिक्स कॉन्कलेव' का उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष दिल्ली इकोनॉमिक्स कॉन्कलेव की थीम भारत के जन-धन आधार मोबाइल अभियान को साकार करना है। इस सत्र

पीएम आज करेंगे 'दिल्ली...- India TV Hindi
पीएम आज करेंगे 'दिल्ली इकोनॉमिक्स कॉन्कलेव' का उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'दिल्ली इकोनॉमिक्स कॉन्कलेव' का उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष दिल्ली इकोनॉमिक्स कॉन्कलेव की थीम भारत के जन-धन आधार मोबाइल अभियान को साकार करना है। इस सत्र में प्रधानमंत्री उद्घाटन संबोधन देंगे और उसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली का आरंभिक वक्तव्य होगा।

'अंतर्राष्ट्रीय एवं भारतीय अनुभव व भविष्य' पर प्रथम पूर्ण सत्र की अध्यक्षता नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया करेंगे। इस सत्र के मुख्य वक्ताओं में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर ब्रायन फोर्ड और ब्राजील के लुइस हेनरिक पाइवा शामिल हैं।

'बॉयोमीट्रिक प्रमाणीकरण के लाभ एवं जोखिम-भारत में सामाजिक कार्यक्रमों से प्राप्त साक्ष्य' पर दूसरे पूर्ण सत्र की अध्यक्षता एक्जिम बैंक के चैयरमेन यदुवेंद्र माथुर करेंगे। कैलिफोर्निया-सैन डिएगो विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर कार्तिक मुरलीधरन इस सत्र में मुख्य वक्ता होंगे।

भारतीय रिजर्व बैंग (आरबीआई) के गर्वनर रघुराम जी. राजन 'वित्तीय समावेश एवं डीबीटी-अनावृत क्षेत्र' पर होने वाले चौथे पूर्ण सत्र में मुख्य वक्ता होंगे।

मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन और यूआईडीएआई के पूर्व अध्यक्ष नंदन नीलेकणी 'जन-धन आधार मोबाइल अभियान' विषय पर आयोजित सत्र के प्रमुख सलाहकार होंगे।

जन-धन आधार मोबाइल अभियान से ही संबंधित विषय पर समापन सत्र रखा गया है, जिसका संचालन वित्त मंत्री जेटली करेंगे। पैनल के सदस्यों में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र प्रधान और वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत