1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दो साल में चौथी बार अमेरिका जाएंगे PM मोदी, ओबामा से मिला न्योता!

दो साल में चौथी बार अमेरिका जाएंगे PM मोदी, ओबामा से मिला न्योता!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 20, 2016 09:19 am IST,  Updated : Apr 20, 2016 09:19 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल में चौथी बार अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। 7-8 जून को संभावित ये दौरा द्विपक्षीय वार्ता के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी पहली बार वाशिंगटन के स्टेट विजिट पर होंगे।

modi obama- India TV Hindi
modi obama

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल में चौथी बार अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। 7-8 जून को संभावित ये दौरा द्विपक्षीय वार्ता के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी पहली बार वाशिंगटन के स्टेट विजिट पर होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस मुलाकात को लेकर उत्सुकता जताई है। इससे पहले स्टेट विजिट के तौर पर मनमोहन सिंह गए थे। इससे पहले पीएम मोदी अमेरिका के स्टेट गेस्ट नहीं बने हैं। समझा जा रहा है कि यूएस एशिया पर ज्यादा फोकस कर रहा है। साथ ही वह भारत की लुक ईस्ट पॉलिसिज को लेकर भी चर्चा करेंगे।

पीएम मोदी के स्टेट विजिट से बराक ओबामा अपने कार्यकाल में भारत-अमेरिका के संबंधों को एक बेहतर मुकाम पर ले जाना चाहेंगे, क्योंकि यह राष्ट्रपति के तौर पर उनके कार्यकाल में किसी नेता की आखिरी स्टेट विजिट होगी। सूत्रों के मुताबिक, बराक ओबामा अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले मोदी से मिलना चाहते थे।

पीएम मोदी पहली बार अमेरिकी कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन से बात करेंगे। इसको सबसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव फॉरेन अफेयर कमेटी के सामने डेमोक्रेटिक मेंबर एलियट एंगेल ने मंगलवार को स्पीकर पॉल रेयान के सामने पीएम मोदी को न्योते के लिए लेटर आगे बढ़ाया है।

कमेटी के चेयरमैन एड रोयसे इसे साइन कर आगे बढ़ा सकते हैं। समझा जा रहा है कि इस कमेटी में एकमात्र इंडियन-अमेरिकन कांग्रेसमैन अमी बेरा भी इसपर साइन करेंगे। सूत्रों के अनुसार, बराक ओबामा अपने दूसरे टेन्योर को खत्म करने से पहले मोदी से मिलना चाहते थे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कुछ इसी तरह दुनिया के कई और नेताओं से भी मिल रहे हैं। अगले साल जनवरी में ओबामा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत