1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 500 रुपए के नोट पर मलयालम में लिखा मिला ‘मोदी का गला काट दिया जायेगा’, मचा हड़कंप

500 रुपए के नोट पर मलयालम में लिखा मिला ‘मोदी का गला काट दिया जायेगा’, मचा हड़कंप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 21, 2019 01:19 pm IST,  Updated : Jun 21, 2019 01:19 pm IST

त्रिशूर के गुरुवायूर मंदिर देवासओम ऑफिस को एक लिफाफा मिला। इस लिफाफे में एक पांच सौ रुपये का नोट था। नोट पर धमकी लिखी थी, 'पीएम मोदी को मार दिया जायेगा, उनका गला काट दिया जायेगा।'

500 रुपए के नोट पर मलयालम में लिखा मिला ‘मोदी का गला काट दिया जायेगा’- India TV Hindi
500 रुपए के नोट पर मलयालम में लिखा मिला ‘मोदी का गला काट दिया जायेगा’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी का एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पीएम मोदी जब केरल के गुरुवायुर मंदिर में पूजा करने गए थे, उससे पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और पीएम मोदी की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।

Related Stories

ये धमकी 500 रुपए के नोट पर लिखकर दी गई है। त्रिशूर के गुरुवायूर मंदिर देवासओम ऑफिस को एक लिफाफा मिला। इस लिफाफे में एक पांच सौ रुपये का नोट था। नोट पर धमकी लिखी थी, 'पीएम मोदी को मार दिया जायेगा, उनका गला काट दिया जायेगा।'

ये चिट्ठी मलयालम भाषा में लिखी हुई थी। इसे भेजने वाले की तलाश की जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी को इस तरह की धमकी मिलने की घटना को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी की एसपीजी गंभीरता से ले रही है। उन्होंने तुरंत इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों को बता दिया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पीएम मोदी की सुरक्षा का फिर से रिव्यू भी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत