1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री लंदन पहुंचे, कैमरन से जल्द करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री लंदन पहुंचे, कैमरन से जल्द करेंगे चर्चा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 12, 2015 07:40 am IST,  Updated : Nov 12, 2015 04:56 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी बहुप्रतीक्षित ब्रिटेन यात्रा पर आज लंदन पहुंचे जहां वह अपने समकक्ष डेविड कैमरन समेत शीर्ष ब्रिटिश नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे।  प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन की यात्रा पर ब्रिटेन

प्रधानमंत्री लंदन...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री लंदन पहुंचे, कैमरन से जल्द करेंगे चर्चा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी बहुप्रतीक्षित ब्रिटेन यात्रा पर आज लंदन पहुंचे जहां वह अपने समकक्ष डेविड कैमरन समेत शीर्ष ब्रिटिश नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे।  प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन की यात्रा पर ब्रिटेन की राजधानी आए हैं जहां उनका भारत..ब्रिटेन आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से काफी व्यस्त कार्यक्रम है। 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा पर आज सुबह रवाना हो गए थे। इस यात्रा के दौरान उनका व्यस्त कार्यक्रम रहने वाला है जिसकी शुरूआत वह अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड कैमरन के साथ वार्ता से करेंगे। कमरन ने उनकी यात्रा को असाधारण बताया है।

कैमरन ने कहा, मैं इस दौरे की बाट जोह रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी भारत में जो कर रहे हैं उसे ले कर उत्साहित हूं और मैं उस साझेदारी को लेकर उत्सुक हूं जो हम साथ मिलकर बना सकते हैं। कैमरन ने कहा कि भारत के साथ सिर्फ आर्थिक संबंधों का जश्न नहीं मनाना है, बल्कि दोनों महान देशों के बीच गहन आधुनिक साझेदारी के निर्माण करना है।

मोदी यहां कल दोपहर पहुंचेंगे और 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कमरन के साथ वार्ता के बाद विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय :एफसीओ: में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

हाउसेज ऑफ पार्लियमेंट और लंदन के व्यावसायिक केन्द्र के गिल्डहॉल में आख्यान के बाद पार्लियमेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को श्रद्धांजलि देंगे।

मोदी की कैमरन के साथ वार्ता ब्रिटिश प्रधानमंत्री के बकिंघशायर के ग्रामीण आवास चेकर्स पर होगी।

शुक्रवार को मोदी सीईओ के साथ गोल मेज बातचीत के लिए लंदन लौट आएंगे। इस वार्ता में रोल्स रॉयस और वोडाफोन सहित ब्रिटिश की मुख्य कंपनियों के प्रतिनिधियों के शिरकत करने की उम्मीद है।

उनकी यात्रा में रेड एरोज रॉयल एयर फोर्स :आरएएफ: की एयरोबैटिक टीम की ओर से विशेष तिरंगा फ्लाइपास्ट के आयोजन की उम्मीद है जो शुक्रवार को प्रधानमंत्री के महारानी एलीजाबेथ द्वितीय के साथ दोपहर के भोज पर बैठने से पहले होगा।

इससे पहले वह उत्तर लंदन के वेम्बले स्टेडियम में प्रवासी भारतीय द्वारा किए जाने वाले स्वागत समारोह में जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत