1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधान सचिव के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधान सचिव के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2019 10:50 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 10:50 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अपने प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र को सोमवार को विदाई दी। मिश्रा ने पिछले हफ्ते अपना पद छोड़ दिया था। 

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi bids farewell to the Principal Secretary, Nripendra Misra. Image Source : ANI

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अपने प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र को सोमवार को विदाई दी। मिश्रा ने पिछले हफ्ते अपना पद छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर मिश्रा के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ हमने आज मेरे आवास पर श्री नृपेंद्र मिश्रा जी के लिए शानदार विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया। नृपेंद्र जी ने मेरा तब मार्गदर्शन किया जब मैं दिल्ली में नया था।’’

प्रधानमंत्री ने मिश्रा को ऐसा अफसर बताया जो यह जानता है कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था कैसे काम करती है और उनमें मानवीय आधार पर बड़ी से बड़ी समस्या को हल करने की क्षमता है। मिश्रा ने पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी और सरकार ने इस बारे में पिछले हफ्ते ऐलान किया था। मोदी ने उनसे दो हफ्ते तक पद पर बने रहने को कहा था। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यालय में पिछले शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को विशेष कार्य अधिकारी के पद पर नियुक्त किया था। मिश्रा 2014 से प्रधानमंत्री कार्यालय में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत