1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी की तारीफ की, कहा-योग के प्रसार के लिए शुक्रिया

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी की तारीफ की, कहा-योग के प्रसार के लिए शुक्रिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2017 11:52 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 11:59 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Modi Netanyahu- India TV Hindi
Modi Netanyahu Image Source : ANI

तेल अवीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी का तारीफ करते हुए कि पूरी दुनिया में योग के प्रचार-प्रसार के लिए हम पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हैं। नेतन्याहू ने कहा कि आतंकवाद हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि घर से दूर आकर भी इजरायल में घर जैसा अहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया पर आतंकवाद का खतरा मंडरा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि सभ्य समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत