1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खराब मौसम के चलते नागपुर दौरा रद्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खराब मौसम के चलते नागपुर दौरा रद्द

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2019 08:13 pm IST,  Updated : Sep 06, 2019 08:19 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खराब मौसम के चलते नागपुर दौरा रद्द हो गया है।

PM Narendra Modi's Nagpur visit cancelled due to heavy rain...- India TV Hindi
PM Narendra Modi's Nagpur visit cancelled due to heavy rain forecast

नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खराब मौसम के चलते नागपुर दौरा रद्द हो गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नागपुर में मेट्रो रिच 3 का शुभारंभ करने वाले थे और मेट्रो में जॉय राइड का आनंद भी लेने वाले थे, लेकिन भारी बारिश की संभावना के चलते नागपुर का दौरा रद्द कर दिया गया है।

महाराष्ट्र मेट्रो द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। जिसके चलते प्रधानमंत्री की यात्रा जो नागपुर में 7 सितंबर को होनी थी उसे रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा नागपुर मेट्रो की नई `एक्वा लाइन’ के उद्घाटन को भी स्थगित कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत