1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर की बात, जानिए किस मुद्दे पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर की बात, जानिए किस मुद्दे पर हुई चर्चा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2021 11:32 pm IST,  Updated : Feb 09, 2021 12:14 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (8 फरवरी) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।

PM Narendra Modi speaks with US President Joe Biden- India TV Hindi
PM Narendra Modi speaks with US President Joe Biden Image Source : PTI/AP

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (8 फरवरी) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। दोनों नेताओं ने इस दौरान क्षेत्रीय मुद्दों से लेकर इंडो-पैसफिक, जलवायु परिवर्तन समेत कई अहम विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने जो बायडेन को राष्ट्रपति बनने की बधाई दी। जो बायडेन से बातचीत की डिटेल प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "जो बाइडेन से बात की और उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं, हमने क्षेत्रीय मुद्दों साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा की। हम जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अपने सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी सहमत हुए।"

PM Narendra Modi speaks with US President Joe Biden 1
Image Source : TWITTERPM Narendra Modi speaks with US President Joe Biden

पीएम मोदी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, “राष्ट्रपति जो बाइडेन और मैं एक नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय आदेश के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इंडो-पैसफिक क्षेत्र और उससे आगे की शांति और सुरक्षा के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे और जो बाइडेन सामरिक साझेदारी बनाने पर राजी हुए हैं। बता दें कि, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, इसके बाद पीएम मोदी की जो बाइडेन से ये पहली बातचीत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।