1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया धन्यवाद, बोले- दुनिया को कोरोना मुक्त बनाने के लिए मिलकर काम करना महत्वपूर्ण

पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया धन्यवाद, बोले- दुनिया को कोरोना मुक्त बनाने के लिए मिलकर काम करना महत्वपूर्ण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2020 03:18 pm IST,  Updated : May 16, 2020 03:41 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा भारत को वेंटिलेटर देने की घोषणा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका धन्यवाद किया है।

Modi Trump- India TV Hindi
PM Modi & Donald Trump Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा भारत को वेंटिलेटर देने की घोषणा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका धन्यवाद किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "धन्यवाद डोनाल्ड ट्रंप, यह महामारी सामूहिक रूप से हम सभी द्वारा लड़ी जा रही है। ऐसे समय में दुनिया को स्वस्थ और कोविड-19 मुक्त बनाने के लिये राष्ट्रों के लिये जितना संभव हो सके मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है।"

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर भारत के साथ मिलकर काम करने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, "मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत में हमारे दोस्तों को वेंटिलेटर दान करेगा। हम इस महामारी के दौरान भारत और नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। हम कोरोना की वैक्सीन के विकास पर भी सहयोग कर रहे हैं। हम मिलकर अदृश्य शत्रु को हरा देंगे!"

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि इस साल के अंत तक कोविड-19 का टीका विकसित होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ ही समय पहले भारत से लौटा हूं और हम भारत के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। अमेरिका में भारतीय बहुत बड़ी संख्या में हैं और आप जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं उनमे से कई लोग टीका विकसित करने में जुटे हुए हैं। बेहतरीन वैज्ञानिक और अनुसंधानकर्ता।’’ ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बहुत अच्छा मित्र बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत