1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी बोले- देशवासी कर रहे हैं lockdown का पालन, दुकानदार और व्यापारी बधाई के पात्र

पीएम मोदी बोले- देशवासी कर रहे हैं lockdown का पालन, दुकानदार और व्यापारी बधाई के पात्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2020 08:07 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 08:11 pm IST

पूरे देश कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : TWITTER

नई दिल्ली. पूरे देश कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। इस बीच पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि इस संकट की घड़ी में देशवासी लॉकडाउन का पालन कर पा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "इस संकट की घड़ी में देशवासी लॉकडाउन का पालन कर पा रहे हैं, इसमें समाज के अनेक वर्गों की सकारात्मक भूमिका है। हम कल्पना करें कि हमारे ये छोटे-छोटे व्यापारी और दुकानदार खुद के जीवन का रिस्क न लेते और रोजमर्रा की जरूरत का सामान न पहुंचाते तो क्या होता?"

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा, "छोटे-छोटे दुकानदारों ने पूरी सामाजिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज और देश इनके इस योगदान को हमेशा याद रखेगा। मैं जानता हूं कि खुद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और दूसरों से इसका पालन करवाना चुनौतीपूर्ण है।"

एक अन्य ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भविष्य में भी दुकानें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चलें, हमें यह सुनिश्चित करना है। संकट की घड़ी में इस योगदान के लिए सभी दुकानदार और व्यापारी बधाई के पात्र हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत