1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Independence day 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Independence day 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2018 08:44 am IST,  Updated : Aug 15, 2018 12:38 pm IST

तिरंगा फहराने के बाद अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आजादी के पावन पर्व की आप सबको अनेक अनेक शुभकामनाएं। आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है। सपनों को संकल्प के साथ परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है।

Independence day 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया- India TV Hindi
Independence day 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता और केसरिया रंग की पगड़ी पहन रखी थी। उन्होंने 21 बंदूकों की सलामी के बीच 17वीं शताब्दी के स्मारक की प्राचीर से तिरंगा फहराया।

तिरंगा फहराने के बाद अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आजादी के पावन पर्व की आप सबको अनेक अनेक शुभकामनाएं। आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है। सपनों को संकल्प के साथ परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है। आज का सूरज नया उमंग नई उत्साह लेकर आया है। हमारे देश में 12 साल में एक बार नील कुरुंज का फूल उगता है। इस साल दक्षिण के नीलगिरी पर्वत पर नील कुरुंजी फूल देश के तिरंगे की तरह लहलहा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा अभी-अभी लोकसभा और राज्यसभा का सत्र सभा हुआ। यह सत्र बहुत अच्छे ढंग से चला और यह सोशित, वंचितों और महिलाओं के लिए काम किया। समाजिक न्याय को मजबूत किया। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर उनके हकों की रक्षा का प्रयास किया। हमारे देश में उन खबरों ने देश में एक चेतना लाई है कि भारत विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत