1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलिस से डरे दो युवकों की नदी में कूदने से मौत, आगजनी

पुलिस से डरे दो युवकों की नदी में कूदने से मौत, आगजनी

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2015 08:01 am IST,  Updated : Nov 12, 2015 08:03 am IST

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित छावनी क्षेत्र में जुआ खेल रहे दो युवकों के पुलिस से बचने की कोशिश में नदी में डूबने से हुई मौत से आक्रोशित लोगों ने थाने में पथराव तथा

पुलिस से डरे दो युवकों...- India TV Hindi
पुलिस से डरे दो युवकों की नदी में कूदने से मौत, आगजनी

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित छावनी क्षेत्र में जुआ खेल रहे दो युवकों के पुलिस से बचने की कोशिश में नदी में डूबने से हुई मौत से आक्रोशित लोगों ने थाने में पथराव तथा आगजनी की। इससे व्याप्त तनाव के मद्देनजर बाजार बंद कर दिये गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि छावनी थाना क्षेत्र में शाम को कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, तभी पुलिस के कुछ जवान सादी वर्दी में वहां पहुंचे, जिन्हें देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया तो उनमें से तीन युवक उनसे बचने के लिये नकटिया नदी में कूद गये।

उन्होंने बताया कि नदी में युवकों के कूदने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। बाद में नदी से दिनेश '18' और सतीश '19' के शव निकाले गये। तीसरे युवक का पता नहीं लग सका।

ग्रामीणों ने पुलिस पर दीपावली पर रस्मी तौर पर जुआ खेलने वालों से अवैध वसूली के लिये उन्हें दौड़ाने के परिणामस्वरूप दो युवकों की मौत होने का आरोप लगाते हुए छावनी थाने को घेर लिया और पथराव किया। भीड़ में शामिल कई लोग थाने के अंदर घुस गये और वहां खड़ी कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी।

सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। इलाके में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात करके फ्लैग मार्च कराया गया है।

वारदात की वजह से छावनी क्षेत्र की सभी दुकानें बंद कर दी गयी हैं और दीपावली पर सड़कें सूनी हो गयी हैं।

परिक्षेत्रीय उपमहानिरीक्षक आर. के. एस. राठौर ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और मामले की छानबीन करायी जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत