1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयपुर, अजमेर की रेव पार्टी में पड़ी रेड, 63 लड़के और 13 लड़कियां अरेस्ट

जयपुर, अजमेर की रेव पार्टी में पड़ी रेड, 63 लड़के और 13 लड़कियां अरेस्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 03, 2015 06:26 pm IST,  Updated : Nov 03, 2015 08:21 pm IST

जयपुर: कालवाड़ रोड़ पर स्थित होटल जयपुर क्लासिक और अजमेर के फार्म हाउस पर पुलिस ने छापा मारकर कुल 76 लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल जयपुर क्लासिक से अवैध शराब पार्टी, शांतिभंग और वैश्यावृति

रेव पार्टी में पड़ी...- India TV Hindi
रेव पार्टी में पड़ी रेड, 63 लड़के और 13 लड़कियां अरेस्ट

जयपुर: कालवाड़ रोड़ पर स्थित होटल जयपुर क्लासिक और अजमेर के फार्म हाउस पर पुलिस ने छापा मारकर कुल 76 लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल जयपुर क्लासिक से अवैध शराब पार्टी, शांतिभंग और वैश्यावृति के आरोप में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें एक लड़की शामिल है। जबकि अजमेर रोड पर लोगों को अवैध शराब पार्टी, वैश्यावृति, सट्टेबाजी और शांतिभंग के आरोप में 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें 12 लड़कियां शामिल हैं।

अजमेर रोड पर स्थित आलिशान फार्म हाउस का मालिक एक रिटायर्ड IPS अधिकारी है। यहां आज तडके छापा मार कर पुलिस ने 43 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 12 लड़कियां भी शामिल हैं जो दिल्ली और मुंबई से वेश्यावृति के लिए यहां लाई गई थी।

पुलिस ने इनके साथ आये 26 लड़कों को भी गिरफ्तार किया है। इनके अलावा फार्म हाउस पर मौजूद 5 लोगों को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस आलिशान फार्म हाउस को उन्होंने निजी पार्टी के लिए बुक किया था। जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने छापा मारकर 43 लोगों को अरेस्ट किया।

दूसरा छापा पुलिस ने कालवाड़ रोड पर स्थित होटल जयपुर क्लासिक में मारा। जहां पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से 5 लड़कों और एक लड़की को वैश्यावृति के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि 26 लोगों को शांतिभंग और 1 को अवैध शराब परोसने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इन दोनों मामलों से एक बार फिर साबित होता है कि जयपुर के आस-पास फार्म हाउस और होटलों में अवैध कारोबार फल फूल रहा है। अधिकांश प्रोपर्टीज अमीर और प्रभावशाली लोगों की है। वहीं, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि सबकुछ पुलिस की जानकारी में होता है। कार्रवाई सिर्फ दिखावा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत