1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयपुर में पुलिस की हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई, करीब 20 हुक्के और भारी मात्रा में तंबाकू जब्त

जयपुर में पुलिस की हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई, करीब 20 हुक्के और भारी मात्रा में तंबाकू जब्त

 Reported By: Manish Bhattacharya
 Published : Aug 02, 2019 06:55 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 06:55 pm IST

जयपुर में शुक्रवार को विधायकपुरी थाना पुलिस की ओर से हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 20 हुक्के और भारी मात्रा में तंबाकू फ्लेवर जब्त किया गया।

जयपुर में पुलिस की...- India TV Hindi
जयपुर में पुलिस की हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई, करीब 20 हुक्के और भारी मात्रा में तंबाकू जब्त

जयपुर में शुक्रवार को विधायकपुरी थाना पुलिस की ओर से हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 20 हुक्के और भारी मात्रा में तंबाकू फ्लेवर जब्त किया गया। एसीपी अशोक नगर नेमीचंद खारिया ने बताया कि विधायकपुरी के कॉरपोरेट पार्क में 8वीं मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाये जाने की सूचना मिली। 

इस मामले में जब स्पेशल टीम बनाकर दबीश दी गई तो पता चला कि रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था, और इसमे युवाओं को नशीले हुक्के का सेवन करवाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मामले में जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत