1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: यूपी के थाने में थर्ड डिग्री, आरोपी को बेल्ट से पीटकर किया अधमरा

Video: यूपी के थाने में थर्ड डिग्री, आरोपी को बेल्ट से पीटकर किया अधमरा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 25, 2016 04:30 pm IST,  Updated : Mar 25, 2016 05:44 pm IST

हरदोई: उत्तर प्रदेश में पुलिस की हैवानियत की तस्वीर सामने आई है। यहां पुलिस ने थाने में एक शख्स को बेल्ट से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। जिस शख्स की पिटाई हुई है उसपर चोरी

hardoi police- India TV Hindi
hardoi police

हरदोई: उत्तर प्रदेश में पुलिस की हैवानियत की तस्वीर सामने आई है। यहां पुलिस ने थाने में एक शख्स को बेल्ट से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। जिस शख्स की पिटाई हुई है उसपर चोरी का आरोप है। हालांकि मामला सामने आने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। एक हेडकॉन्टेबल और दो सिपाही को सस्पेंड कर दिया है जबकि होमगार्ड्स के दो जवानों को बर्खास्त करने की भी सिफारिश कर दी गई।

आरोपी को पीटकर किया अधमरा

ये घटना यूपी के हरदोई जिले की है जहां पर चोरी के एक आरोपी को पुलिस वाले बेरहमी से पीटा। वर्दीधारियों के आगे आरोपी की एक ना चली। मौके पर मौजूद किसी भी पुलिस वाले का दिल नहीं पसीजा। आरोपी की पीठ पर दे दनादन बेल्ट से बरसात हो रही थी और करीब आधा दर्जन पुलिसवाले पकड़ रखे थे। दीवार के सहारे खंभे से बांधकर चमड़े के बेल्ट से बस पिटाई चलती रही।

आरोपी युवक का नाम नीरज है, जो बिलग्राम चुंगी का रहने वाला है। इस पर एक मोबाइल शॉप पर शटर तोड़ चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने इसे पकड़ा और पूछताछ के बाद इसके साथ चोरी में शामिल दो और लोगों को भी पकड़कर हरदोई कोतवाली के लॉकअप में बिना लिखा पढ़ी के ही डाल दिया। इस बीच अचानक से नीरज को लॉकअप से निकालकर बेरहमी से पिटाई के पीछे पुलिस की अपनी वजह है।

पुलिसवालों-होमगार्ड्स पर गिरी गाज

दरअसल लॉकअप के अंदर तीनों आरोपियों का आपस में झगड़़ा हो गया। बस फिर क्या था, गुस्से से तमतमाए इन सिपाहियों ने नीरज को लॉकअप से निकालकर बुरी तरह से पिटाई करनी शुरू कर दी। मारने वाले इन सिपाहियो के नाम हैं अमरेश, जगजीवन और अर्जुन शुक्ला। इन्हीं तीनो सिपाहियों ने आरोपी नीरज को बुरी तरह से पीटा।

कोतवाली के अंदर थर्ड डिग्री टार्चर का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया। हरदोई के एसपी ने एक्शन लिया और पिटाई करने वाले तीन पुलिसवाले अमरेश, जगजीवन और अर्जुन शुक्ला को फौरन निलम्बित करके मामले की जांच करने का आदेश दे दिया।

आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत