1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आसमान से बरस रही है आग, IMD का अनुमान अगले 24 घंटे लगातार चलते रहेंगे लू के थपेड़े

आसमान से बरस रही है आग, IMD का अनुमान अगले 24 घंटे लगातार चलते रहेंगे लू के थपेड़े

 Written By: Bhasha
 Published : May 27, 2020 04:11 pm IST,  Updated : May 27, 2020 04:32 pm IST

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को अगले 24 घंटे तक उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू चलने की आशंका जाहिर की है।

Possibility of Continuous Heat Wave for the next 24 hours imd The Indian Meteorological Department o- India TV Hindi
आग बरसा रहा आसमान, IMD ने कहा- अगले 24 घंटे भी लगातार लू चलने की आशंका

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को अगले 24 घंटे तक उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू चलने की आशंका जाहिर की है। उत्तर और मध्य भारत में पिछले कई दिनों से लू जारी है और साथ ही कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘ उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के निकटवर्ती आंतरिक हिस्सों और मैदानी भागों में जारी शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण, अभी चल रही लू के अगले 24 घंटे तक जारी रहने की आशंका है।’’

विभाग ने कहा कि विदर्भ, पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग जगह पर भीषण लू चलने की आशंका है। उसने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों तथा पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, तेलंगाना के सुदूर इलाकों और कर्नाटक के उत्तरी आतंरिक इलाकों में अगले 24 घंटे तक लू चलने की आशंका है।

साथ ही आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से 29 और 30 मई को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत