1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंदुस्तान के डाकखाने में पाकिस्तानी जासूस, 2500 रुपए में देश से गद्दारी

हिंदुस्तान के डाकखाने में पाकिस्तानी जासूस, 2500 रुपए में देश से गद्दारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 01, 2016 11:39 pm IST,  Updated : Feb 01, 2016 11:40 pm IST

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में आज खुफिया एजेंसियों ने पोस्ट ऑफिस में छापेमारी की। पूछताछ के बाद 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। खुलासा हुआ है कि नरेंद्र कुमार और कृष्णपाल ने सेना

arrested- India TV Hindi
arrested

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में आज खुफिया एजेंसियों ने पोस्ट ऑफिस में छापेमारी की। पूछताछ के बाद 4  कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। खुलासा हुआ है कि नरेंद्र कुमार और कृष्णपाल ने सेना की सबसे बड़ी एक्सरसाइज दृढ़ संकल्प की जानकारी स्कैन करके कागजात और नक्शे पाकिस्तान भेजे थे। इस काम के लिए उन लोगों ने एक लाख रुपए लिए थे। इसी तरह दो और जासूसों चिमना राम और इस्लामुद्दीन नवंबर से सेना की पोस्ट की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहे थे लेकिन अब पकड़े गए।

पाकिस्तान बॉर्डर से लगे राजस्थान के दो जिलों बाड़मेर और जैसलमेर के दो पोस्ट ऑफिस से जासूसी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये खुलासा उस वक्त हुआ जब आज खुफिया एजेंसियों ने अचानक छापेमारी शुरु कर दी।

सूत्रों के मुताबिक आईबी और सीआईडी की ज्वॉइंट टीम ने सुबह पोकरण और बालोतरा के मेन पोस्ट ऑफिस में रेड डाली। उस वक्त कर्मचारी अपना रोजाना का काम कर रहे थे लेकिन खुफिया एजेंसियों ने सारे कागजात अपने कब्जे में ले लिए और इसके बाद बाड़मेर जिले के बालोतरा के मेन पोस्ट ऑफिस के सभी कर्मचारियों से पूछताछ शुरु की गई। इसी तरह से पोखरण पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

पोस्ट ऑफिस वाले 5 'देशद्रोही'

खुफिया एजेंसियों ने बालोतरा और पोकरण पोस्ट ऑफिस में तैनात हर छोटे बड़े कर्मचारी से सख्ती से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक के आधार पर पांच कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया है। पकड़े गए कर्मचारियों में एक पोस्टमास्टर, क्लर्क और कैशियर के सात साथ एक महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। हिरासत में लेने के बाद सबूत की तलाश में सभी के घरों की भी तलाशी ली गई है।

दोनों पोस्ट ऑफिस पाकिस्तान बॉर्डर के बेहद करीब हैं और खुफिया एजेंसियों को बहुत दिनों ने ऐसे मैसेज मिल रहे थे कि इन पोस्ट ऑफिस के कुछ कर्मचारी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। दरअसल शक की वजह ये है कि इस इलाके के आसपास छावनी एरिया पड़ता है। भारतीय फौज के बहुत सारे जरूरी कागजात भारतीय डाक के जरिए यहां पहुंचते हैं और इन्ही पोस्ट ऑफिस से होकर गुजरते हैं।

सरकारी डाक को खोलकर पढ़ते थे कर्मचारी

इतना ही  नहीं सेना और प्रशासन के बीच होने वाली बातचीत की जानकारी भी पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों को रहती है। शक था कि ऐसे ही कुछ कर्मचारी पिछले काफी वक्त से पाकिस्तान के लिए जासूसी का काम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि कर्मचारी ई-मेल और पोस्ट के जरिए जानकारी लीक करते थे। कुछ जासूस सीधे फोन पर अहम जानकारी पाकिस्तान भेजते थे। शक है कि कर्मचारी सरकारी डाक को खोलकर पढ़ लेते थे और वही जानकारी बाद में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को देते थे।

पैसों के लालच में दी अहम जानकारियां

दरअसल पता चला है  बॉर्डर एरिया पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की नजर अक्सर रहती है क्योंकि यहां पर सेना की भारी मौजूदगी रहती है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लोग भारतीय फौजी बनकर स्थानीय सरकारी कर्मचारियों को फोन करके बातचीत शुरु करते हैं। फिर धीरे धीरे बात बढ़ने पर पैसों का लालच देकर आर्मी से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल करने लगते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत