1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गाजियाबाद : संपूर्ण क्रांति का डिब्बा पटरी से उतरा, हादसे में कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : संपूर्ण क्रांति का डिब्बा पटरी से उतरा, हादसे में कोई हताहत नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2018 11:31 pm IST,  Updated : Jun 09, 2018 11:31 pm IST

नई दिल्ली और राजेंद्रनगर (पटना) के बीच चलने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। 

Sampooran Kranti express- India TV Hindi
Sampooran Kranti express

गाजियाबाद: नई दिल्ली और राजेंद्रनगर (पटना) के बीच चलने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। नई दिल्ली से रेलगाड़ी के रवाना होने के कुछ ही देर बाद यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन का पॉवर कोच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शाम 6.40 बजे पटरी से उतर गया। यह डिब्बा ट्रेन के सबसे आखिर में लगा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत