1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रकाश जावड़ेकर लैंडलाइन रिसीवर के साथ संसद के बाहर बात करते दिखे, जानें क्या है वजह

प्रकाश जावड़ेकर लैंडलाइन रिसीवर के साथ संसद के बाहर बात करते दिखे, जानें क्या है वजह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2017 05:45 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 05:47 pm IST

प्रकाश जावड़ेकर के बात करने के इस मजेदार तरीके को देखने के लिए उनके आसपास काफी लोग जुट गए। कई लोगों ने उनकी कई तस्वीरें भी खींच ली...

prakash javadekar- India TV Hindi
prakash javadekar

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर आज संसद के बाहर अलग ही अंदाज में नजर आए। संसद में जावड़ेकर अपने मोबाइल के साथ लैंडलाइन रिसीवर लेकर पहुंचे। उन्होंने लैंडलाइन रिसीवर को अपने मोबाइल के साथ कनेक्ट कर रखा था।

बता दें कि लगातार मोबाइल पर बात करने से रेडिएशन का खतरा बना रहता है। इसी से बचने के लिए केंद्रीय मंत्री ने यह नायाब तरीका अपनाया। मोबाइल रेडिएशन से बचने के लिए वो अपने पर्पल कलर के रिसीवर पर बात करते दिखे। रिसीवर को उन्होंने अपने हैंडसेट से जोड़ रखा था, ताकि मोबाइल के रेडिएशन से खुद को दूर रख सकें।

हालांकि जब उनसे पूछा गया कि आपने ऐसा क्यों किया है तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

prakash javadekar with landline receiver
prakash javadekar with landline receiver

वहीं, जावड़ेकर के बात करने के इस मजेदार तरीके को देखने के लिए उनके आसपास काफी लोग जुट गए। कई लोगों ने उनकी कई तस्वीरें भी खींच ली।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत