1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजा भैया के पिता अपने ही किले में नजरबंद, मुहर्रम पर हनुमान मंदिर में कराना था भंडारा

राजा भैया के पिता अपने ही किले में नजरबंद, मुहर्रम पर हनुमान मंदिर में कराना था भंडारा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 21, 2018 03:48 pm IST,  Updated : Sep 21, 2018 03:48 pm IST

राजा भैया के पिता कुंवर उदय प्रताप सिंह ने इसी गांव के हनुमान मंदिर में मुहर्रम के दिन ही भंडारा कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी।

मुहर्रम पर भंडारे के...- India TV Hindi
मुहर्रम पर भंडारे के आयोजन पर रोक: राजा भैया के पिता नजरबंद

प्रतापगढ़ (उ.प्र.): बाहुबली निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता कुंवर उदय प्रताप सिंह को आज मुहर्रम के मौके पर भंडारे के आयोजन पर रोक लगाकर उनके किले में नजरबंद कर दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) शिवजी शुक्ल ने बताया कि कुण्डा क्षेत्र के शेखपुर आशिक गांव से आज मुहर्रम का जुलूस गुजरना है। राजा भैया के पिता कुंवर उदय प्रताप सिंह ने इसी गांव के हनुमान मंदिर में मुहर्रम के दिन ही भंडारा कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी।

उन्होंने बताया कि ऐन मुहर्रम के दिन इस नई परम्परा के तहत भंडारा किए जाने से माहौल खराब होने की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने इस आयोजन पर रोक लगाते हुए सिंह को उनके घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी।

शुक्ल ने बताया कि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत