1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम मंदिर मुद्दे को लेकर बेमियादी उपवास रखेंगे प्रवीण तोगड़िया

राम मंदिर मुद्दे को लेकर बेमियादी उपवास रखेंगे प्रवीण तोगड़िया

 Reported By: IANS
 Published : Apr 17, 2018 06:23 am IST,  Updated : Apr 17, 2018 06:23 am IST

पीएम मोदी की आलोचना करते हुए तोगड़िया ने कहा, सीमाओं पर सैनिक सुरक्षित नहीं हैं। किसान खुदकुशी कर रहे हैं। हमारी बेटियां हमारे घरों में सुरक्षित नहीं हैं और प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर गए हैं...

pravin togadia- India TV Hindi
pravin togadia

गांधीनगर: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन उपवास रखेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना भी की।

उन्होंने कहा, "विहिप ने कहा था कि एक बार हम (संघ परिवार) संसद में बहुमत में आएंगे तो हम विधेयक पास कर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। विहिप ने लोगों से अयोध्या में कार सेवा करने के लिए शहादत देने को भी कहा था। करीब 60 लोगों ने अपनी शहादत दी थी और गुजरात के हजारों लोगों ने अपना योगदान दिया था।"

मोदी की आलोचना करते हुए कहा, "सीमाओं पर सैनिक सुरक्षित नहीं हैं। किसान खुदकुशी कर रहे हैं। हमारी बेटियां हमारे घरों में सुरक्षित नहीं हैं और प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर गए हैं।"

तोगड़िया 32 साल तक विहिप के अध्यक्ष रहे। उन्होंने विहिप के नए अध्यक्ष एस. कोकजे को उपवास में शामिल होने का आग्रह किया और कहा कि वह या तो उपवास में उनके साथ शामिल हों या संसद में राम मंदिर निर्माण के लिए विधेयक लाने के लिए दबाव बनाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत